मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two injured including elderly bjp leader s brother in road accident former mla taken to hospital

Chandauli News: सड़क हादसे में बीजेपी नेता के भाई बुजुर्ग सहित दो घायल, पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल.

"पूर्व विधायक की तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसे समय में मदद के लिए आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है।"

chandauli

10:04 PM, Feb 7, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क हादसे में बीजेपी नेता के भाई बुजुर्ग सहित दो घायल, पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल.
logo

सड़क पर गिरे घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाने के लिए लोगो से मदद कि अपील करते पुरे सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान.

चंदौली। कमालपुर कस्बा में देर रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, कमालपुर कस्बा निवासी 70 वर्षीय देवशरण उपाध्याय पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान इंडियन पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी हादसे में मुगलसराय से अपने गांव बहेरी जा रहे 32 वर्षीय बाइक मैकेनिक मिथिलेश राम भी चोटिल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अपना वाहन रोककर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने घायल बुजुर्ग की पहचान भाजपा के वरिष्ठ नेता गोरखपुर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे के लोकसभा मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय के बड़े भाई के रूप में की। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.