मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two innocent brother and sister died due to drowning in the canal chaos in the family

Chandauli News: नहर में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में नहर के पानी में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।"

chandauli

4:43 PM, Aug 24, 2026

Share:

Chandauli News: नहर में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर इकट्ठी भारी भीड़ नहर में बच्चों की तलाश करते गोताखोर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : मनोज यादव, चहनिया, चंदौली.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव निवासी गोविंद कुशवाहा के 9 वर्षीय पुत्र क्षितिज और 4 वर्षीय पुत्री साक्षी की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Img

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह साक्षी को नहर से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं काफी मशक्कत के बाद क्षितिज का शव भी बरामद किया गया। उसे भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई। वहीं उपजिलाधिकारी सकलडीहा आकांक्षा सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.