ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two innocent brothers who fell in the canal while playing killed one due to drowning in water

Chandauli News: खेलते समय नहर में गिरे दो मासूम भाई, पानी में डूबने से एक की मौत.

"बबुरी के तकिया गांव में नहर के किनारे बकरी चराने गए तीन भाइयों में से दो मासूम भाई खेलते-खेलते नहर में जा गिरे। भाइयों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने नहर में छलांग लगा दी। बड़े भाई ने अपने एक छोटे भाई को बचा लिया लेकिन दूसरे छोटे भाई की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया"

chandauli

7:38 PM, Sep 6, 2025

Share:

Chandauli News: खेलते समय नहर में गिरे दो मासूम भाई, पानी में डूबने से एक की मौत.
logo

मृतक के शव के पास रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तकीया गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहर किनारे बकरी चरा रहे दो मासूम बच्चे पानी में गिर गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचा लिया, जबकि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Img

जानकारी के अनुसार तकीया गांव निवासी केदार के बेटे रितेश (8 वर्ष), विकेश (6 वर्ष) और ध्यानु शनिवार की शाम बकरी चराने गांव में स्थित नहर की तरफ गए थे। इस दौरान खेलते हुए अचानक रितेश और विकेश फिसलकर पानी से भरी नहर में जा गिरे। दोनों भाइयों का शोर सुनकर बड़ा भाई ध्यानु बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा और ग्रामीणों की मदद से रितेश को बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

Img

लेकिन विकेश को ध्यानु नहीं बचा पाया और विकेश की डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। विकेश के माता-पिता इन्दा देवी और केदार बेटे की मौत से बदहवास हैं। भाई ध्यानु और बहनें बंदन व शनि का रो-रोकर बुरा हाल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.