मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two innocent people died after falling into a well mourning spread in the village

Chandauli News: कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम.

"नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।"

chandauli

3:51 PM, Feb 17, 2026

Share:

Chandauli News: कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम.
logo

गोलाबाद के मनवार सिवान में स्थित खूनी कुआं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के सिवान में खेल रहे दो मासूम बच्चे अचानक कुएं में गिर गए। जब तक ग्रामीण उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Img

जानकारी के अनुसार, गांव के चार बच्चे खेलते-खेलते सिवान मनवार की तरफ निकल गए थे। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुराने कुएं के पास खेलते समय 8 वर्षीय हर्ष और 8 वर्षीय अकुश संतुलन बिगड़ने से कुएं में जा गिरे। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया, और गांव में पहुंचकर घटना कि सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला।

ग्रामीण तत्काल दोनों बच्चों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नौगढ़ विकास मित्तल और पुलिस टीम सीएचसी पहुंच गई। अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Img

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.