मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two interstate ganja smugglers arrested with 32 kg ganja

Chandauli News: 32 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार.

"सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

chandauli

3:29 PM, Feb 19, 2026

Share:

Chandauli News: 32 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार.
logo

सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बरामद गांजा पकड़े गए तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर ओवरब्रिज के समीप नेशनल हाइवे 19 पर चेकिंग के दौरान 32.300 किलोग्राम गांजा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है।

जानकरी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काली टैक्सी मझवार रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालत में खड़ी है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर टैक्सी संख्या UP50CT 7347 को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन की छत में बनाए गए गुप्त पार्टिशन से टेप में लिपटे 22 पैकेट (10 छोटे और 12 बड़े) बरामद हुए, जिनमें कुल 32.300 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशि कुमार गुप्ता (27 वर्ष) और शिवशंकर भगत (35 वर्ष), निवासी जादोपुर, थाना जादोपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गांजा ओडिशा के रामपुर क्षेत्र से लाकर गोपालगंज के बजरी मोड़ पर बेचने की योजना थी, जिससे अधिक मुनाफा कमाया जा सके। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.