Chandauli News: 14.739 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद.
"सीओ नौगढ़ का कहना है कि दोनों आरोपी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर चंदौली व आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे। जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।"
chandauli
5:40 PM, Apr 13, 2026
Share:


नौगढ़ पुलिस की गिरफ्त में दोनों तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। नौगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति बिहार से गांजा लेकर मधुपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कौवाघाट पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू यादव (24 वर्ष) और शौकत सिंह (23 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा थाना चैनपुर जनपद भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर चंदौली व आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नौगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और बरामद मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
