मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two killed in tractor accident action taken case registered against driver tractor seized

Chandauli News: ट्रैक्टर हादसे में दो की मौत मामले में कार्रवाई, चालक पर मुकदमा दर्ज, ट्रैक्टर सीज.

"वहीं अब इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात कार्रवाई करते हुए हृदयपुर निवासी ट्रैक्टर चालक रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में शामिल मिट्टी लदे ट्रैक्टर को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया है। हालांकि आरोपी चालक अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।"

chandauli

1:53 PM, May 25, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रैक्टर हादसे में दो की मौत मामले में कार्रवाई, चालक पर मुकदमा दर्ज, ट्रैक्टर सीज.
logo

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाइक, मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि फूलपुर गांव निवासी 48 वर्षीय श्रीराम राम और 47 वर्षीय राम किशुन राम शनिवार की शाम चहनियां बाजार से तिरपाल खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरेरा हाईवे पर सामने से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थिति को संभालने के लिए क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी और बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन

वहीं अब इस मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए हृदयपुर निवासी ट्रैक्टर चालक रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हादसे में शामिल मिट्टी लदे ट्रैक्टर को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया है। हालांकि आरोपी चालक अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दूसरी तरफ फूलपुर गांव में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों के घरों पर लोगों की भीड़ जुटी रही और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.