ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two lakh jewelery stolen including cash from army soldier s house

Chandauli News: सेना के जवान के घर से नगदी सहित दो लाख के जेवर चोरी.

"बुधवार की देर रात चोरों ने घर में घुसकर कमरों में रखा बक्सा का ताला तोड़कर पांच हजार नगदी सहित करीब दो लाख के सोने-चांदी के गहने लेकर चंपत हो गए। सुबह छत से पत्नी और मां बच्चों के साथ नीचे उतरकर घर में जा रही थीं, तो दरवाजा टूटा देख हैरान हो गईं। अंदर बक्सा का सामान बिखरा होने पर पुलिस को सूचना दी"

chandauli

9:04 PM, Sep 11, 2025

Share:

Chandauli News: सेना के जवान के घर से नगदी सहित दो लाख के जेवर चोरी.
logo

सेना के जवान के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ गांव में चोरों ने घर में घुसकर पांच हजार नगदी सहित दो लाख के आभूषण व कपड़े चोरी कर चंपत हो गए। गुरुवार की सुबह नींद खुलने पर घर का ताला टूटा देख हैरान हो गए। परिजनों की ओर से कोतवाली में सूचना दर्ज कराई गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार महेसुआ गांव निवासी संघर्ष यादव सेना के जवान हैं, जो चंडीगढ़ वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर में तैनात हैं। घर पर संघर्ष यादव की पत्नी पूनम, उसकी मां राधिका, और दो बच्चे हर्षित और पुत्री हरपिता छत पर दादी और मां के साथ सो रही थीं। बुधवार की देर रात चोरों ने घर में घुसकर कमरों में रखा बक्सा का ताला तोड़कर पांच हजार नगदी सहित करीब दो लाख के सोने-चांदी के गहने लेकर चंपत हो गए। सुबह छत से पत्नी और मां बच्चों के साथ नीचे उतरकर घर में जा रही थीं, तो दरवाजा टूटा देख हैरान हो गईं। अंदर बक्सा का सामान बिखरा होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। इस बाबत चौकी प्रभारी नईबाजार विजय राज ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.