Chandauli News: ऑटो चालक से मोबाइल व ईयरफोन छीनने वाले दो बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार.
“अलीनगर पुलिस ने ऑटो चालक से मोबाइल और ईयरफोन छीनने की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया।”
chandauli
8:06 PM, Aug 6, 2026
Share:


गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ बरामद मोबाइल व ईयरफोन दिखाती अलीनगर पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने ऑटो चालक से मोबाइल व ईयरफोन छीनने की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया रियलमी मोबाइल फोन और ईयरफोन भी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी ऑटो चालक अजय ने तहरीर देकर बताया था कि 5 अगस्त को मनोहरपुर शराब ठेका के पास से दो युवक उसके ऑटो में भटरिया गांव जाने के लिए बैठे। एसडीएम आवास के पास पहुंचने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल व ईयरफोन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में थाना अलीनगर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एसडीएम आवास के पास से रामविलास यादव (32) और सुनील यादव (27), निवासी जगदीशपुर उर्फ भटरिया, थाना अलीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि छीना गया सामान सस्ते दाम पर बेचने जा रहे थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
