मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two more members of satkar nidhi limited fraud gang arrested fake aadhaar card and mobile recovered

Chandauli News: सत्कार निधि लिमिटेड ठगी गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल बरामद.

"अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी अनजान संस्था या व्यक्ति के झांसे में आकर ऋण, निवेश अथवा आर्थिक लाभ के नाम पर धनराशि जमा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।"

chandauli

5:53 PM, Jun 14, 2026

Share:

Chandauli News: सत्कार निधि लिमिटेड ठगी गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल बरामद.
logo

चंदौली साइबर पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में चर्चित "सत्कार निधि लिमिटेड" की आड़ में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ साइबर क्राइम थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने गिरोह के दो वांछित सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं।


जानकारी के अनुसार साइबर थाना पुलिस मु0अ0सं0 14/26 में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुगलसराय-सकलडीहा स्टैंड के पास से सतीश राय और शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सतीश राय पुत्र भारत भूषण राय, हाल निवासी कछीयाना मोहल्ला तालपुरा, थाना नवाबाद जनपद झांसी तथा मूल निवासी बीना, जनपद सागर (मध्य प्रदेश) शामिल है। वहीं दूसरा आरोपी शेखर कुशवाहा पुत्र लक्ष्मी राम निवासी भोगवार थाना अलीनगर तथा मूल निवासी मारुफपुर थाना बलुआ, जनपद चंदौली बताया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से साइबर ठगी करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी सत्कार निधि लिमिटेड कंपनी की आड़ में लोगों को विभिन्न योजनाओं का झांसा देकर धनराशि प्राप्त करते थे और उसे अलग-अलग खातों में मंगवाकर आपस में बांट लेते थे। जांच में यह भी सामने आया कि साइबर ठगी से प्राप्त रकम उनके निजी बैंक खातों में भी ट्रांसफर की जाती थी, जिनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं।

विज्ञापन

आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने फोटो लगे हुए फर्जी आधार कार्ड भी तैयार करा रखे थे, जिनमें नाम और पते गलत अंकित थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी अनजान संस्था या व्यक्ति के झांसे में आकर ऋण, निवेश अथवा आर्थिक लाभ के नाम पर धनराशि जमा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.