Chandauli News: बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चलने से पांच घायल.
“चंदौली के इलिया कस्बे में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए, जिसके बाद दोनों ओर से पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।”
chandauli
9:29 AM, Sep 8, 2026
Share:


थाना इलिया, चंदौली.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.
चंदौली। इलिया कस्बे में रविवार देर शाम नाबालिग बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा तो परिवार के लोग भी आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट में एक पक्ष से परविंदर केशरी (38) और ऋषि केशरी (16) घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से नवीन गुप्ता (19), प्रवीण गुप्ता (23) और शुभम गुप्ता (17) को चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज ले जाया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने इलिया थाने में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की शिकायत पर परविंदर केशरी, अरविंद केशरी, अशोक केशरी, ऋषभ और ऋषि केशरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, शुभम गुप्ता, अमन गुप्ता, किशन गुप्ता, विवेक गुप्ता और गौतम समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



