Chandauli News: टेम्पो चालक के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, चार घायल.
"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि टेम्पो चालक को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
8:30 PM, May 29, 2026
Share:


सकलडीहा कोतवाली के बाहर इकट्ठा भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा(चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में टेम्पो चालक को बचाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा और मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम ताजपुर गांव के पास एक टेम्पो चालक और बाइक सवार युवक के बीच रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक लेहरा गांव का रहने वाला था। मौके पर मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनाव बना रहा। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर लेहरा गांव के कुछ युवक लाठी-डंडा लेकर ताजपुर गांव पहुंच गए और विवाद दोबारा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में संदीप चौहान, नीरज चौहान, विवेक चौहान और शर्मिला चौहान घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना मिलते ही सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बाद में सभी कोतवाली पहुंचे, जहां पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि टेम्पो चालक को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
