ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two parties fighting in the middle of the road under the influence of alcohol six injured condition of three critical

Chandauli News: शराब के नशे में बीच सड़क दो पक्षों में मारपीट, छह घायल, तीन की हालत गंभीर.

"मुग़लसराय पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है"

chandauli

5:15 PM, Jan 10, 2026

Share:

Chandauli News: शराब के नशे में बीच सड़क दो पक्षों में मारपीट, छह घायल, तीन की हालत गंभीर.
logo

डंडे से युवक पर हमला करता आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर. 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव में शुक्रवार देर शाम शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना कम्पोजिट शराब दुकान के पास की बताई जा रही है, जहां लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट हुई।
जानकारी के अनुसार, चखना दुकान पर किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद पहले कहासुनी तक सीमित रहा, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट सड़क तक फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ राहगीरों के साथ भी हाथापाई किए जाने की बात सामने आई है। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर हालात सामान्य कराए।
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.