ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two people victims of snake bite were taken to hospital on time both of them survived

Chandauli News: सर्प दंश के शिकार दो लोगों को समय पर पहुंचाया गया अस्पताल, बच गई दोनों की जान.

"जिले के सुदूर नौगढ़ तहसील क्षेत्र में परिजनों की सूझबूझ से दो लोगों की जान बच गई। सर्पदंश की शिकार एक महिला और एक युवक को परिजन झाड़-फूंक कराने की बजाय सीएचसी ले गए, जहाँ उन्हें समय से इलाज मिल पाया और दोनों की जान बच गई।"

chandauli

4:25 PM, Aug 14, 2025

Share:

Chandauli News: सर्प दंश के शिकार दो लोगों को समय पर पहुंचाया गया अस्पताल, बच गई दोनों की जान.
logo

नौगढ़ सीएचसी में भर्ती सर्प दंश के शिकार मिथिलेश

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील.

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के दो गांवों में सर्प दंश के शिकार दो लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाने के कारण उनकी जान बच गई। अतरवा गांव की पूनम और नैया घाट बस्ती के मिथिलेश बिन्द को सांप ने डंस लिया था। परिजनों ने समझदारी दिखाते हुए उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचा दिया, गया। जिससे दोनों की जान बच गई। पहला मामला अतरवा गांव का है, जहां पूनम मवेशियों के लिए खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उन्हें काट लिया। मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत हो गईं। गांव में नेटवर्क न होने के बावजूद देवर लाल बहादुर ने 108 पर कॉल करने में समय बर्बाद नहीं किया और तुरंत बाइक से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम के 4 डोज देकर उनकी हालत स्थिर की।

Img

नौगढ़ सीएचसी में भर्ती सर्प दंश के शिकार पूनम

विज्ञापन

दूसरी घटना नैया घाट बस्ती की है। मिथिलेश बिन्द भैंस खोलने के लिए घर के पास गए थे, तभी गोबर के पास छिपे सांप ने दाएं पैर में डस लिया। कुछ लोग ओझा के पास ले जाने की सलाह दे रहे थे, लेकिन परिवार ने अंधविश्वास को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें सीधे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम के 4 डोज देकर उनकी भी हालत स्थिर की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने कहा कि सांप के जहर से ज्यादा खतरनाक इलाज में देरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर सही इलाज लें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.