मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two people were hit by the train one died in the yard and the other on the platform

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आये दो लोग, एक की यार्ड में तो दूसरे की प्लेटफार्म पर हुई मौत.

"डीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दोनों घटनाओं ने रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।"

chandauli

10:00 PM, Mar 27, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आये दो लोग, एक की यार्ड में तो दूसरे की प्लेटफार्म पर हुई मौत.
logo

रेलवे यार्ड में घटना की सूचना पर पहुंचे लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू जंक्शन और उससे सटे रेलवे यार्ड में महज 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Img

पहली घटना गुरुवार रात सिकटिया इलाके के पास रेलवे यार्ड में हुई, जहां काली महाल निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि वह विक्रमशिला एक्सप्रेस से सफर कर रहा था और चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और घर में छोटी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो अब मातम में बदल गई हैं।

विज्ञापन

Img

दूसरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्लेटफार्म संख्या 3 पर हुई। रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने के दौरान एक युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। डीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दोनों घटनाओं ने रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.