ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two road accidents on national highway auto driver died and car driver injured

Chandauli News : नेशनल हाइवे दो सड़क हादसे, ऑटो चालक की मौत और कार चालक घायल.

“चंदौली में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। नवीन मंडी के पास कार हादसे और रेवशा के पास ऑटो दुर्घटना में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।”

chandauli

6:29 PM, Aug 20, 2026

Share:

Chandauli News : नेशनल हाइवे दो सड़क हादसे, ऑटो चालक की मौत और कार चालक घायल.
logo

मृतक किशन यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। जिले में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। पहला हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के पास हुआ, जहां सड़क पर पड़े मृत पशु से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बताया गया कि कार करीब 100 मीटर तक हवा में उछलने के बाद हनुमान मंदिर से टकराई और खाई में जाकर लटक गई। हादसे में चालक हेमंत कुमार को मामूली चोटें आईं।

Img

वहीं दूसरा हादसा अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर रेवशा के पास बुधवार देर शाम हुआ। नसीरपुर बसिला निवासी 26 वर्षीय किशन यादव पुत्र अक्षय लाल यादव ऑटो संख्या यूपी 67 बीटी 6406 लेकर चंदौली से मुगलसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक किशन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Img

अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि ऑटो में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.