Chandauli News: गंगा में नहाने के दौरान दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत, मचा कोहराम.
"रामनगर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वाराणसी भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है"
chandauli
8:44 PM, Nov 13, 2025
Share:


गंगा में डूबे छात्रों को ढूंढते एसडीआरएफ की टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव क्षेत्र के समीप वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। दोनों स्कूली छात्रों के शव को बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर निवासी 17 वर्षीय अमान रजा और 17 वर्षीय मोहम्मद इसराइल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद पड़ाव स्थित किसी स्थान पर अपना बैग रखकर गंगा नदी में स्नान करने के लिए चले गए। नहाने के दौरान गंगा की गहराई का अंदाज नहीं मिलने पर दोनों छात्र नदी की तेजधार में बह गए।
विज्ञापन
स्थानी पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक परिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजन छाती पीट पीट कर रोते बिलखते रहे। रामनगर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वाराणसी भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



