मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two smugglers arrested with 19 35 liters of english liquor in the railway yard

Chandauli News: रेलवे यार्ड में 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.

"पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के जरिए बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार साव और पंकज कुमार मिश्रा, दोनों निवासी पटना (बिहार) के रूप में हुई है।"

chandauli

5:22 PM, Jul 5, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे यार्ड में 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.
logo

मुग़लसराय थाने में मौजूद पकड़े गए तस्कर बरामद शराब

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे यार्ड में चेकिंग के दौरान बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 19.35 लीटर अंग्रेजी शराब, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार को रेलवे डाउन रिसीविंग यार्ड से जीटीआर पुल की ओर संयुक्त गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रेलवे किलोमीटर संख्या 673/86 के पास दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में रवि कुमार साव के पास से आफ्टर डार्क, रॉयल स्टैग और 8 पीएम ब्रांड की कुल 13.95 लीटर अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल और 600 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं पंकज कुमार मिश्रा के कब्जे से 5.40 लीटर 8 पीएम अंग्रेजी शराब, एक मोबाइल और 200 रुपये नकद बरामद किए गए। कुल 19.35 लीटर शराब जब्त की गई।

विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के जरिए बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार साव और पंकज कुमार मिश्रा, दोनों निवासी पटना (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में मुगलसराय पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.