Chandauli News: 229.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.
"प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"
chandauli
9:05 PM, Feb 9, 2026
Share:


अलीनगर पुलिस और डीडीयू RPF की गिरफ्त में शराब तस्कर बरामद शराब
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। जनपद में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने रविवार कि शाम रेलवे लोको कॉलोनी स्थित ओवरब्रिज के पास से 229.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विक्रम कुमार महतो (32 वर्ष) और पंचम कुमार महतो (20 वर्ष), निवासी हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच बोरियों में भरी 8PM गोल्ड और आफ्टर डार्क ब्रांड की कुल 1275 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 229.5 लीटर आंकी गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से शराब खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते थे, जिससे वे अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। इस मामले में थाना अलीनगर पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
