Chandauli News: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.
"जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार चुनाव में शराब की मांग को देखते हुए यूपी से तस्करी की कोशिश की जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम जुटी है। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार-पांच पर एक युवक के बैग से 15.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। डीडीयू. जंक्शन के जीटीआर ब्रिज के समीप एक युवक के पास से 10.02 लीटर शराब बरामद की गई"
chandauli
11:11 PM, Oct 6, 2025
Share:


जीआरपी आरपीएफ की गिरफ्त में बरामद शराब के साथ तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। जीआरपी ने पिछले चौबीस घंटे में डी॰डी॰यू. और चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन से तस्करी कर बिहार ले जा रहे 25 लीटर शराब बरामद की। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए। दोनों तस्करों का चालान किया गया है। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार चुनाव में शराब की मांग को देखते हुए यूपी से तस्करी की कोशिश की जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम जुटी है। इसी क्रम में रविवार की देर रात चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार-पांच पर एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़कर तलाशी लेने पर उसके बैग से 15.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजू कुमार, निवासी पिया, थाना सोनहन, कैमूर, बिहार बताया। बरामद शराब की कीमत 8,810 रुपये है। इसी तरह रविवार की रात डी॰डी॰यू. जंक्शन के जीटीआर ब्रिज के समीप एक युवक को पकड़कर उसके पास से 10.02 लीटर शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति नीतीश कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी, बेउर साईचक, फुलवारी शरीफ, पटना बताया गया। बरामद शराब की कीमत 2,652 रुपये है। गिरफ्तार दोनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन



