मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two smugglers arrested with heroin worth rs 50 lakh

Chandauli News: 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.

"पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।"

chandauli

4:54 PM, Apr 12, 2026

Share:

Chandauli News: 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार.
logo

पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी आनंद चंद्रशेखर और सीओ अरुण कुमार सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। वाराणसी चंदौली सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को यह सफलता हासिल हुई है।

Img

मुग़लसराय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पड़ाव चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से सब्जी के झोले में छिपाकर रखी गई 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन

Img

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गंगाराम वर्मा पुत्र स्व. सूरज लाल और नीरज वर्मा पुत्र राम प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम नेवला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह हेरोइन बाराबंकी से वाराणसी के रास्ते गाज़ीपुर ले जाकर बेचने की फिराक में थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.