मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two vicious thieves arrested for stealing in temples puja items including bells and tumblers recovered

Chandauli News: मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, घंटे-लोटे समेत पूजा का सामान बरामद.

“बलुआ पुलिस ने मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी किए गए पीतल के घंटे, लोटे, आरती के दीये और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त नकदी बरामद हुई है।”

chandauli

9:21 PM, Aug 4, 2026

Share:

Chandauli News: मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, घंटे-लोटे समेत पूजा का सामान बरामद.
logo

बलुआ थाने मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते सीओ सकलडीहा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह पीतल के घंटे, दो पीतल के लोटे, एक तांबे का लोटा, तीन पीतल के आरती के दीये तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 2,900 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अमरीपुर नहर पुलिया के पास से सेवढ़ी मढ़ई निवासी आकाश यादव और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे मंदिरों की रेकी कर घंटा, मुकुट, लोटा और अन्य पूजा सामग्री चोरी करते थे तथा बाद में राह चलते कबाड़ियों और अन्य लोगों को बेच देते थे। आरोपियों ने बलुआ क्षेत्र के फूलपुर स्थित हनुमान मंदिर, लक्ष्मणगढ़ मंदिर, महगांव स्थित दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर समेत कई मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उन्होंने यह भी बताया कि शाहबगंज थाना क्षेत्र के मंदिरों से भी पहले चोरी कर चुके हैं और वहां से चोरी किए गए सामान को बेच दिया था।


विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी किए गए अधिकांश सामान को बेच दिया गया था, जबकि बचा हुआ पूजा सामग्री और नकदी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली गई। बरामद सामान में छह पीतल के घंटे, दो पीतल के लोटे, एक तांबे का लोटा, तीन पीतल के आरती के दीये और चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 2,900 रुपये शामिल हैं। बलुआ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं और चोरी का सामान खरीदने वाले लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.