मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two wanted accused arrested in religious conversion case publicity material recovered

Chandauli News: धर्म परिवर्तन के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री बरामद.

“चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से धर्म प्रचार-प्रसार से संबंधित सामग्री भी बरामद की है।”

chandauli

8:12 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News: धर्म परिवर्तन के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री बरामद.
logo

बबुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार धर्म परिवर्तन मामले के आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में कथित रूप से लोगों को अनुचित प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव में लोगों को मुफ्त रुपये और भविष्य में आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने तथा ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक 9 अगस्त को अशोक के घर पर लोगों के एकत्र होने और धर्म प्रचार से संबंधित गतिविधि की सूचना मिली थी। मौके पर प्रचार-प्रसार से संबंधित सामग्री भी मिली। मामले में बबुरी थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

विवेचना के दौरान वांछित पाए गए आशीष नारायण निवासी बड़गांव, थाना शहाबगंज और अशोक निवासी गौरी, थाना बबुरी को 10 अगस्त की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.