Chandauli News: युवती को कमरे में बंद करने के मामले में दो वांछित गिरफ्तार.
“शहाबगंज क्षेत्र में युवती को कमरे में बंद किए जाने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को सेमरा स्थित आरओ प्लांट के पास से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया।”
chandauli
10:01 PM, Sep 20, 2026
Share:


शहाबगंज पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में युवती को कमरे में बंद किए जाने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को 18 सितंबर को सेमरा स्थित आरओ प्लांट के पास से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुबेर आलम निवासी चैनपुर, भभुआ बिहार और इकराम अंसारी उर्फ इकरामुद्दीन निवासी भुड़कुड़ा, इलिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को डायल 112 के माध्यम से एक युवती को कमरे में बंद किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा ताला खुलवाकर युवती को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच आठ से 10 माह पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
मामले में कृष्णावती देवी की तहरीर पर शहाबगंज थाने में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया।



