मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two wanted persons including prince sonkar arrested in the case of attack on police team

Chandauli News: पुलिस टीम पर हमले के मामले में प्रिंस सोनकर समेत दो वांछित गिरफ्तार.

“दुलहीपुर में सरकारी कार्य के दौरान पुलिस टीम पर हमले और मारपीट के मामले में मुगलसराय पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पुलिसकर्मियों से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।”

chandauli

9:15 PM, Aug 4, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस टीम पर हमले के मामले में प्रिंस सोनकर समेत दो वांछित गिरफ्तार.
logo

घटना के समय का वायरल वीडियो फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने दुलहीपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पहले से मुकदमा दर्ज था।

Img

पुलिस के अनुसार, सावन माह के दौरान मीट और मुर्गा की दुकानों पर नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मियों के साथ दुलहीपुर निवासी प्रिंस सोनकर ने अभद्रता और हाथापाई की थी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपी के परिवार के सदस्य और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह की आंख के पास चोट लगी, जबकि सिपाही बालकृष्ण यादव का गला दबाने का प्रयास किया गया। उनकी वर्दी फाड़ दी गई और नेम प्लेट भी तोड़ दी गई। आरक्षी मोहित यादव भी इस हमले में घायल हुए। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर अलीनगर रोड स्थित गंजी प्रसाद तिराहे के पास दबिश देकर प्रिंस सोनकर उर्फ विराट सोनकर और अमरजीत सोनकर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दुलहीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य नामजद एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.