मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two warrantees arrested wanted in many cases including gangsterism

Chandauli News: दो वारंटी गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत कई मामलों में वांछित.

"सकलडीहा पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से वारंट पर वांछित चल रहे थे।"

chandauli

11:22 PM, Apr 25, 2026

Share:

Chandauli News: दो वारंटी गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत कई मामलों में वांछित.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).  

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को वाराणसी-चंदौली हाईवे स्थित डाफी टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास खरवार और आकाश खरवार के रूप में हुई है, जो बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

सकलडीहा पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से वारंट पर वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अभिमन्यू राय, हेड कांस्टेबल हरिलाल, सतीश कुमार यादव और कांस्टेबल सुमित सिंह की टीम शामिल रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.