ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two were caught in prompt police action on robbery from a truck driver

Chandauli News: ट्रक ड्राइवर से लूट पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो पकड़े गए.

"मुगलसराय कोतवाली टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सिर्फ 2 घंटे में दोनों आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपी स्थानीय निवासी हैं और पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं"

chandauli

4:53 PM, Oct 25, 2025

Share:

Chandauli News: ट्रक ड्राइवर से लूट पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो पकड़े गए.
logo

मुगलसराय कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी कोयला मंडी से कोयला खाली कर वापस लौट रही ट्रक को दुलहीपुर करवत के बीच देर रात दो बदमाशों ने रोककर मार-पीट कर ग्यारह हजार रुपए व मोबाइल लूटकर भाग गए।चालक फूलचंद, निवासी प्रतापगढ़, चंधासी कोयला मंडी में कोयला उतारकर वापस जा रहा था। दुल्हीपुर करवट के बीच रात में बदमाशों ने ट्रक रोककर चालक से मार-पीट की, रुपए और मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना की सूचना चालक ने तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुगलसराय कोतवाली टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सिर्फ 2 घंटे में दोनों आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपी स्थानीय निवासी हैं और पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.