ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two wheels of an auto parked on the roadside amidst police patrol were stolen an attempt was also made to steal the third wheel and battery

Chandauli News: पुलिस गस्त के बीच सड़क किनारे खड़े ऑटो के दो पहिए चोरी, तीसरे पहिए और बैटरी चुराने का भी प्रयास.

"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा"

chandauli

11:01 AM, Dec 11, 2025

Share:

Chandauli News: पुलिस गस्त के बीच सड़क किनारे खड़े ऑटो के दो पहिए चोरी, तीसरे पहिए और बैटरी चुराने का भी प्रयास.
logo

सड़क किनारे खड़ी ऑटो का चोरी हुआ पहिया

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलुमिल इलाके में मुगलसराय–चकिया मार्ग पर देर रात चोरी की एक और घटना सामने आई है। सड़क किनारे खड़े ओम सिंह के ऑटो रिक्शा से चोर दो पहिए निकाल ले गए। यही नहीं, चोरों ने तीसरे पहिए और बैटरी को भी खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर चली गयी। वहीं लगातार पुलिस गस्त का दावा कर रही है और चोरी घटना हो जा रही है।

Img

ऑटो स्वामी ओम सिंह के अनुसार, सुबह लगभग 5 बजे जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि ऑटो के दोनों पहिए गायब थे, जबकि तीसरा पहिया और बैटरी आधी खुली हुई थीं। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात में पुलिस गश्त के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।

Img

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.