Chandauli News: दो महिलाओं ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग.
"मामले में पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
6:27 PM, Apr 21, 2026
Share:


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी से मिलकर लौटती पीड़ित महिलाएं
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के निबूपुर गांव की दो महिलाएं मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और स्थानीय पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पीड़ित महिलाओं ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार निबूपुर निवासी मंजू देवी अपनी देवरानी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। उनका आरोप है कि उनके पक्ष के लोगों को ज्यादा चोटें आईं, इसके बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
मंजू देवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिवार के एक सदस्य पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं, जिनके प्रभाव में अलीनगर थाना पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उनके पति के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।पीड़ित महिलाओं ने अलीनगर थाना प्रभारी पर निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
