मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two youths arrested with illegal weapons had purchased pistol from bihar

Chandauli News: अवैध असलहा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिहार से खरीदी थी पिस्टल.

"चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रमोद पटेल ट्रांसपोर्ट का काम करता है और अपनी सुरक्षा के लिए बिहार से असलहा खरीदा था। वहीं प्रमोद यादव ने बताया कि बिहार के कैमूर जिले के हाटा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से यह असलहा उपलब्ध कराया गया था।"

chandauli

6:57 PM, Apr 22, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध असलहा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिहार से खरीदी थी पिस्टल.
logo

चकिया पुलिस कि गिरफ्त में दोनों आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को गढ़वा घाट कुटिया, ग्राम सोनबरसा के पास चेकिंग के दौरान एक अपाची बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 32 बोर का एक अवैध असलहा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद कुमार पटेल (निवासी तिलौली कला, थाना कर्मा, जनपद सोनभद्र) और प्रमोद कुमार यादव (निवासी केवली, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अपाची मोटरसाइकिल (UP64BB1531) भी बरामद की है।

पूछताछ में प्रमोद पटेल ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और अपनी सुरक्षा के लिए बिहार से असलहा खरीदा था। वहीं प्रमोद यादव ने बताया कि बिहार के हाटा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से यह असलहा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 102/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.