Chandauli News: दो दर्दनाक हादसे में दो युवकों ने गवाई जान, गांव में छाया मातम.
"सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मृतको के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से आवश्यक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। जबकि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने अनुज बिंद की कम उम्र में हुई मौत को हृदयविदारक बताया। साथ ही लखेन्द्र मौर्य के आकस्मिक निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति करार दिया।"
chandauli
10:59 PM, Mar 2, 2026
Share:


मृतक लखेद्र मौर्य और अनुज बिंद की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के बरहन ग्राम सभा में सोमवार को हुए दो अलग-अलग हादसों ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। जबकि दूसरे की हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों मामलों में जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर दुख व्यक्त किया।
पहली घटना में ग्राम बरहन निवासी रामप्रवेश बिंद के 18 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार बिंद की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक कुएं के पास बैठा था और पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दूसरी घटना में अवध मौर्य के 35 वर्षीय पुत्र लखेन्द्र मौर्य की खेत में काम करते समय 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से आवश्यक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। वहीं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनुज बिंद की कम उम्र में हुई मौत को हृदयविदारक बताया। साथ ही लखेन्द्र मौर्य के आकस्मिक निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति करार दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही दिन में हुई इन दो घटनाओं से बरहन गांव में मातम का माहौल है।
