मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two youths who extorted money through threats arrested jewelery and cash recovered

Chandauli News: धमकी देकर वसूली करने वाले दो युवक गिरफ्तार, गहने और नकदी बरामद.

"पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सकलडीहा का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।"

chandauli

7:35 PM, Apr 18, 2026

Share:

Chandauli News: धमकी देकर वसूली करने वाले दो युवक गिरफ्तार, गहने और नकदी बरामद.
logo

धानापुर थाने में मामले का खुलासा करते सीओ स्नेहा तिवारी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में धमकी देकर जबरन वसूली करने के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के गहने और ₹1,00,350 नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मामला 15 अप्रैल 2026 का है, जब प्रसादपुर निवासी घनश्याम यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव के ही मोहित यादव और उसका साथी नीरज यादव पीड़ित की पुत्री को लगातार धमका रहे थे। जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने युवती पर दबाव बनाया, जिससे भयभीत होकर उसने घर में रखे अपनी मां के गहने और एक लाख रुपये नकद आरोपियों को दे दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत धानापुर पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर शहीदगांव मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से पीड़िता को डरा-धमका रहे थे और वसूली की रकम का कुछ हिस्सा खर्च भी कर चुके थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.