मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uncontrollable auto collides with standing tractor driver trapped in cabin critical

Chandauli News: खड़े ट्रैक्टर से टकराया बेकाबू ऑटो, केबिन में फंसा चालक गंभीर.

“मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।”

chandauli

6:43 PM, Aug 3, 2026

Share:

Chandauli News: खड़े ट्रैक्टर से टकराया बेकाबू ऑटो, केबिन में फंसा चालक गंभीर.
logo

क्षतिग्रस्त ऑटो में फांसी चालक को निकालने का प्रयास करते स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र के दुल्हीपुर के समीप सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो (टेंपो) सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल की पहचान डब्लू (22) पुत्र निवासी सतपोखरी, मुगलसराय के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाराणसी की ओर से आ रहा था। स्थानीय स्तर पर उसके नशे की हालत में वाहन चलाने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य करा दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.