ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uncontrolled auto overturns four people including head constable seriously injured

Chandauli News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, हेड कांस्टेबल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल.

"चकिया कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो हटवाकर यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।"

chandauli

7:57 PM, Jan 17, 2026

Share:

Chandauli News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, हेड कांस्टेबल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल.
logo

एआई तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर जीवनाथपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। अकोढ़वा गांव के पास हुए इस हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में इलिया थाना क्षेत्र के हेड कांस्टेबल स्वतंत्र गुप्ता, उनकी पत्नी, मां और बहन शामिल हैं।
बताया गया कि स्वतंत्र गुप्ता अपनी पत्नी पूजा गुप्ता, मां गायत्री देवी और बहन संजू गुप्ता के साथ बनारस से दवा लेकर ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकोढ़वा गांव के पास ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को चकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान बहन संजू गुप्ता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीन का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
सूचना मिलने पर चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो हटवाकर यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.