मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uncontrolled bike collides with electric pole 22 year old youth dies

Chandauli News: अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौत.

“चकिया-इलिया मार्ग पर मगरौर गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दो युवक घायल हुए, जिनमें 22 वर्षीय करन उर्फ अनिल की इलाज के दौरान मौत हो गई।”

chandauli

11:10 PM, Aug 30, 2026

Share:

Chandauli News: अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौत.
logo

AI फोटो..

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली. 

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के चकिया-इलिया मार्ग पर मगरौर गांव के समीप शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

लालपुर गांव निवासी हीरालाल का पुत्र करन उर्फ अनिल (22) अपने 16 वर्षीय दोस्त सचिन के साथ अपाचे बाइक से सैदूपुर बाजार जा रहा था। मगरौर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चकिया पुलिस ने दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। करन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान करन ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

करन की मौत की खबर लालपुर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता हीरालाल, मां चंचल देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.