Chandauli News: मंदिर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर.
"सकलडीहा प्रभारी कोतवाल वरूणेन्द्र राय ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
7:37 PM, Feb 14, 2026
Share:


मृतक अमन गुप्ता की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा,(चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवा त्रिलोकपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मंदिर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के बेटाडीह गांव निवासी सुनील गुप्ता के पुत्र 18 वर्षीय अमन गुप्ता अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सबल जलालपुर गांव आए थे। शादी में शामिल होने अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़) निवासी 20 वर्षीय धीरज गुप्ता भी पहुंचे थे। किसी कार्य से दोनों पैशन प्रो बाइक से जलालपुर से कमालपुर होते हुए डेढ़ावल चौकी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
कमलापुर-सकलडीहा मार्ग पर डेढ़गांवा के समीप त्रिलोकपुर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोटें आईं। सकलडीहा सीएचसी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव और बीके प्रसाद ने जांच के बाद अमन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल धीरज गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घायल युवक
परिवार बिहार के तिलहाड़ी में होने वाली शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन अमन की मौत की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। पिता सुनील गुप्ता, माता इंदू देवी, छोटे भाई आदित्य सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
