ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uncontrolled car overturned in roadside pond villagers saved the lives of the people in the car

Chandauli News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे तालाब में पलटी, ग्रामीणों ने बचाई कार सवार लोगों की जान.

"ग्रामीणों का कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके"

chandauli

4:58 PM, Dec 15, 2025

Share:

Chandauli News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे तालाब में पलटी, ग्रामीणों ने बचाई कार सवार लोगों की जान.
logo

तालाब में डूबे कार को बाहर निकालने के किये रस्सी बांधते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पुरैनी गांव में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मारुति कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Img

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं, जो साहूपुरी स्थित पावर हाउस में कार्यरत हैं। काम समाप्त कर वे देर शाम अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैनी गांव के पास तालाब के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकराने के बाद तालाब में गिर पड़ी।

कार के तालाब में गिरते ही उसमें सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पानी में उतरकर कार का शीशा खोलते हुए सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कार चालक ने शराब का सेवन कर रखा था, वहीं रात का समय और कोहरा भी हादसे की वजह बना।

Img

इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुबह के समय एक बड़ी क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.