मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uncontrolled cng auto overturned on the road collided with a pickup one dead many injured

Chandauli News: अनियंत्रित सीएनजी ऑटो सड़क पर पलटी, पिकअप से टकराई एक की मौत कई घायल.

"चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।"

chandauli

2:08 PM, Feb 23, 2026

Share:

Chandauli News: अनियंत्रित सीएनजी ऑटो सड़क पर पलटी, पिकअप से टकराई एक की मौत कई घायल.
logo

क्षतिग्रस्त सीएनजी ऑटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली). 

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर बाड़े के समीप चुप्पेपुर मोड़ पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई सीएनजी ऑटो पलट गई और सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ी। हादसे में करीब 55 वर्षीय एक अज्ञात अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम समेत छह लोग घायल हो गए।

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलटते हुए पिकअप से टकरा गया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छह वर्षीय शनि कुमार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों में रवि कुमार (27), कुसुम (30), माला (32), कृष्णा (13) और रीता देवी (45) शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

Img

चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.