Chandauli News: अनियंत्रित हाईवा ट्रक सामने जा रही वाहन से टकराई, टक्कर में हाईवा चालक की मौत.
"मृतक के बड़े भाई रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है।"
chandauli
6:00 PM, May 15, 2026
Share:


दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई हाईवा ट्रक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के रमपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार चकिया थाना क्षेत्र के दिरेह गांव निवासी दिनेश कुमार यादव हाइवा वाहन संख्या HP38J1196 चलाते थे। शुक्रवार रात वह मिर्जापुर जिले के चुनार स्थित डगमगपुर से गिट्टी लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2:10 बजे रमपुर हाईवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही हाइवा अनियंत्रित होकर वाहन से जा टकराई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि चालक दिनेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। मृतक के बड़े भाई रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है।
