Chandauli News: अनियंत्रित पिकअप मकान में घुसी, बाल-बाल बचे गृहस्वामी.
"ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।"
chandauli
6:28 PM, Jul 6, 2026
Share:


पिकअप वाहन घुसने से क्षतिग्रस्त हुआ घर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के सरया गांव में सोमवार देर रात एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे बने मकान में घुस गई। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चौकी पर सो रहे गृहस्वामी संयोगवश बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सरया गांव निवासी सियाराम यादव का मकान धानापुर-जमानिया मार्ग के किनारे स्थित है। देर रात तेज रफ्तार पिकअप (यूपी 65 पीटी 8418) अचानक अनियंत्रित होकर सीधे उनके मकान में जा घुसी। टक्कर से मकान का करकट, चौकी और अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय चौकी पर सोया व्यक्ति कुछ देर पहले ही उठकर बाहर गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि वह चौकी पर मौजूद रहता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हादसे में मकान को भारी क्षति पहुंची है और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।



