Chandauli News: अनियंत्रित पिकअप वाहन बाइक में टक्कर मरते हुये ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, दो की मौत, पांच घायल
"रॉबर्ट्सगंज सपा सांसद छोटेलाल खरवार मौके पर पहुंचे और पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली। सपा सांसद ने दोनों लोगों को मौत पर दुख जताया। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।"
chandauli
7:44 AM, May 27, 2026
Share:


घटना की सूचना पर मौके पर इकट्ठा ग्रामीण और पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र की जय मोहनीपोस्ता गांव के नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोनभद्र-चंदौली बॉर्डर के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार सोनभद्र के लोहरा निवासी विजय अपनी पत्नी ममता (25) और चार वर्षीय पुत्री मिठ्ठी के साथ बाइक से जा रहे थे। मधुपुर की जरलहवा बस्ती के पास वह सड़क किनारे रुके थे। बताया गया कि विजय पानी लेने पास की दुकान पर गए थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ममता और उनकी बेटी घायल हो गईं।बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। ट्रॉली पर नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नग्गू राम (60) और रामलखन (60) सवार थे, जो हादसे में ट्रॉली के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रॉली पर मौजूद विजय और मटरू समेत अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में खपरैल लादकर सभी लोग मधुपुर क्षेत्र से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रॉबर्ट्सगंज सपा सांसद छोटेलाल खरवार मौके पर पहुंचे और पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान सपा सांसद ने दोनों लोगों की मौत पर दुख जताया।पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



