मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uncontrolled scorpio collides with electricity pole major accident averted

Chandauli News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला.

"विद्युत विभाग के जेई मनीष कुमार ने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होने से विभाग को नुकसान हुआ है। वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।"

chandauli

9:40 PM, Feb 23, 2026

Share:

Chandauli News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला.
logo

तेंदुईपुर गांव में घटना की जानकारी लेते हुए सकलडीहा कोतवाली पुलिस.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

चंदौली। सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर तेंदुई गांव के समीप सोमवार शाम एक अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त होकर वाहन पर लटक गया और तार भी गाड़ी के संपर्क में आ गए। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार मुगलसराय नई बस्ती निवासी दिनेश यादव की स्कार्पियो अलीनगर से सकलडीहा की ओर जा रही थी। तेंदुई गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। वाहन में एक महिला और छोटे बच्चे भी सवार थे। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद व उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारु कराया। विद्युत विभाग के जेई मनीष कुमार ने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होने से विभाग को नुकसान हुआ है। वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.