मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news uncontrolled tractor overturns in canal driver dies during treatment

Chandauli News: नहर में पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, इलाज के दौरान चालक की मौत.

"मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।"

chandauli

9:51 PM, Feb 5, 2026

Share:

Chandauli News: नहर में पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, इलाज के दौरान चालक की मौत.
logo

नहर में पलटा ट्रैक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार परासी कला निवासी जितेंद्र कुमार (32) ट्रैक्टर लेकर चंदौली की ओर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान विशुनपुरा गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.