Chandauli News: अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा वर्षों पुराना पीपल का पेड़, मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित.
“चहनिया-वाराणसी मार्ग पर सोनहुला ग्रामसभा में रॉन्ग साइड से आए ट्रक की टक्कर से शिव मंदिर के सामने विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।”
chandauli
9:42 PM, Nov 5, 2026
Share:


पेड़ से टकराया ट्रक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चहनिया कस्बे के सोनहुला ग्रामसभा स्थित मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने वर्षों पुराने विशाल पीपल के पेड़ को टक्कर मारकर धराशायी कर दिया। बताया गया कि ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था और शिव मंदिर के सामने पेड़ से टकरा गया। पेड़ सड़क पर गिरते ही चहनिया से वाराणसी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया। लोगों ने वन विभाग और बलुआ थाना अध्यक्ष को घटना की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द पेड़ हटवाने की मांग की, ताकि मुख्य मार्ग पर आवागमन फिर से सुचारु हो सके।
विज्ञापन
मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई कर रास्ता साफ कराने की मांग की, जिससे चहनिया और वाराणसी के बीच आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।


