ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news under mission shakti co created awareness through sports women should remain aware in every field

Chandauli News: मिशन शक्ति के अंतर्गत खेलकूद के माध्यम से सीओ ने किया जागरूक,हर क्षेत्र में महिलाओं को रहना चाहिए जागरूक.

"मुख्य अतिथि सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी ने कहा कि खेलकूद में यह मायने नहीं रखता है कि कौन हारा कौन जीता। क्योंकि इस प्रतिभाग में हर बालिका ने जी-जान से खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इसी तरह मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत समाज में फैली कुरूतियों को डटकर दूर करने का प्रयास करें। किसी शोहदे से घबराने की जरूरत नहीं है। इस अभियान में पुलिस आपके साथ है"

chandauli

9:15 PM, Oct 8, 2025

Share:

Chandauli News: मिशन शक्ति के अंतर्गत खेलकूद के माध्यम से सीओ ने किया जागरूक,हर क्षेत्र में महिलाओं को रहना चाहिए जागरूक.
logo

बलुआ फील्ड पर छात्राओं को पुरस्कृत करती क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज के फील्ड पर मिशन शक्ति के अंतर्गत मंगलवार की शाम को बालिकाओं को जागरूक करने के लिए बलुआ पुलिस और मिशन शक्ति टीम बलुआ द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली बालिकाओं को मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी और बलुआ एसओ अतुल कुमार ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया।दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। सभी बालिकाएँ मिशन शक्ति अभियान की टी-शर्ट पहनकर दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सौ मीटर की दौड़ में नगमा खातून प्रथम, खुशी सिंह द्वितीय और मरजीना तृतीय रही। दो सौ मीटर की दौड़ में प्रियंका निषाद प्रथम, चंचल साहनी द्वितीय, प्रियंका कन्नौजिया तृतीय और चार सौ मीटर की दौड़ में मनीषा यादव प्रथम, उजैसा द्वितीय और रिमझिम तृतीय स्थान पर रही।

मुख्य अतिथि स्नेहा तिवारी ने कहा कि खेलकूद में यह मायने नहीं रखता है कि कौन हारा कौन जीता। क्योंकि इस प्रतिभाग में हर बालिका ने जी-जान से खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इसी तरह मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत समाज में फैली कुरूतियों को डटकर दूर करने का प्रयास करें। किसी शोहदे से घबराने की जरूरत नहीं है। इस अभियान में पुलिस आपके साथ है। बलुआ थानाध्यक्ष ने कहा कि जैसे खेल में साहस दिखाया है, वैसे ही मिशन शक्ति में साहस दिखाएं। पुलिस द्वारा शोहदों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इस दौरान उप निरीक्षक जमिलुद्दीन खान, बिनोद कुमार सिंह, राम बिहारी सिंह, का. विजय नाथ यादव, म.का. कौशिल्या देवी, चिंता देवी, खुशबू रानी, शालिनी चौधरी, संचालन बैडमिंटन कोच डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.