Chandauli News: ऑपरेशन अमानत के तहत डीडीयू आरपीएफ ने 3 यात्रियों का खोया सामान लौटाया.
"आरपीएफ प्रदीप रावत ने बताया कि ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों के खोए या छूटे सामान को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।"
chandauli
10:21 PM, Feb 4, 2026
Share:


रेल यात्री को उसका खाया सामान लौटते जीआरपी जवान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का छूटा हुआ सामान सुरक्षित रूप से बरामद कर उन्हें वापस लौटाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन अमानत अभियान के तहत बुधवार को तीन यात्रियों के बैग बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। खोया हुआ सामान वापस मिलने पर यात्रियों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
डीडीयू जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मंगलवार को रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली थी कि प्रयागराज डीडीयू मेमू ट्रेन में एक काले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना पर आरपीएफ टीम ने बैग को सुरक्षित बरामद किया। जांच के दौरान बैग हरिओम केसरवानी, निवासी गणेशगंज, मिर्जापुर का पाया गया। बुधवार को हरिओम के स्टेशन पहुंचने पर आवश्यक सत्यापन के बाद बैग उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक यात्री का आरक्षण जोधपुर एक्सप्रेस में था, लेकिन गलती से वह अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस में सवार हो गया।
विज्ञापन
जल्दबाजी में ट्रेन से उतरते समय उसका बैग ट्रेन में ही छूट गया। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया और संबंधित यात्री को सूचना दी गई। वहीं, डाउन उधना–दानापुर एक्सप्रेस में एक यात्री का ट्रॉली बैग छूटने की सूचना पर भी कार्रवाई की गई। बैग को बरामद कर अमन कुमार मौर्य के स्टेशन पर पहुंचने पर उन्हें सौंप दिया गया। आरपीएफ प्रदीप रावत ने बताया कि ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों के खोए या छूटे सामान को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
