Chandauli News: ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का खोया बैग ढूढ़कर आरपीएफ ने किया सुपुर्द.
"डीडीयू जंक्शन पर 27 दिसंबर को यात्री के रिश्तेदार विजयानंद मिश्रा को आवश्यक सत्यापन के बाद बैग सुपुर्द किया गया। बैग की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है"
chandauli
9:39 PM, Dec 29, 2025
Share:


डीडीयू जंक्शन पोस्ट पर यात्री को सामान लौटता आरपीएफ जवान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित सुपुर्द किया गया। दिनांक 26 दिसंबर 2025 को गाड़ी संख्या 12368 के कोच बी-1, बर्थ 33 पर मिला बैग रेसुब पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक सुनील कुमार व सउनि ए.के. साहनी द्वारा जांच में लिया गया। संपर्क करने पर यात्री हर्षित शुक्ला ने बताया कि वे गलती से समान बैग बदलकर उतर गए थे।
विज्ञापन
वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान सत्यापित कर उसे सुरक्षित रखा गया। सूचना मिलने पर 27 दिसंबर को यात्री के रिश्तेदार विजयानंद मिश्रा को आवश्यक सत्यापन के बाद बैग सुपुर्द किया गया। बैग की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।



