Chandauli News : ऑपरेशन वज्रपात के तहत सकलडीहा और धानापुर पुलिस ने तीन व्यक्तियों पर की निरोधात्मक कार्रवाई.
"पुलिस अधिकारियों ने बताया कि "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत समाज में भय और अशांति का माहौल पैदा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
10:57 PM, Jun 18, 2026
Share:


सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत सकलडीहा और धानापुर थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया है।
सकलडीहा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमन सिंह बुंदेला (20 वर्ष) निवासी कवलपुरा तोरवा, थाना धानापुर, हाल निवासी सकलडीहा के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सकलडीहा में पूर्व से एक आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। वहीं धानापुर थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आशुतोष उर्फ इंतजार (20 वर्ष) और विजय कुमार (25 वर्ष) निवासी बभनियांव थाना धानापुर के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ भी थाना धानापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत समाज में भय और अशांति का माहौल पैदा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में सकलडीहा और धानापुर थाना पुलिस की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
