ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news under the mera sadak mera ghar campaign strictness was imposed on shopkeepers a fine of rs 50 thousand was collected

Chandauli News: ‘मेरा सड़क, मेरा घर’ अभियान के तहत दुकानदारों पर सख्ती, वसूला गया 50 हजार रुपया जुर्माना.

"ईओ/एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर कूड़ा फेंकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदार अपने-अपने दुकानों के सामने डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें और कूड़ा नगर पालिका की गाड़ी आने पर उसमें ही डालें, ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके"

chandauli

7:35 PM, Dec 17, 2025

Share:

Chandauli News: ‘मेरा सड़क, मेरा घर’ अभियान के तहत दुकानदारों पर सख्ती, वसूला गया 50 हजार रुपया जुर्माना.
logo

अतिक्रमणकारी दुकानदार को कार्रवाई की चेतावनी देते एसडीएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू नगर क्षेत्र में बुधवार को नगरपालिका परिषद द्वारा ‘मेरा सड़क, मेरा घर’ अभियान की तर्ज पर नाली और सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। लाल बहादुर शास्त्री पार्क से नई सट्टी तक दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस अभियान का नेतृत्व नगरपालिका परिषद के ईओ/एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने किया।

Img

अभियान के दौरान नालियों के ऊपर और सड़क पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। छोटे दुकानदारों से 100 से 200 रुपये, जबकि बड़े दुकानदारों से 500 से 1000 रुपये तक का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई में कुल लगभग 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

ईओ/एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर कूड़ा फेंकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदार अपने-अपने दुकानों के सामने डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें और कूड़ा नगर पालिका की गाड़ी आने पर उसमें ही डालें, ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

Img

उन्होंने कहा कि “मेरा सड़क, मेरा घर है” की भावना के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम जनता को स्वच्छ और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। चेतावनी के बावजूद जो दुकानदार सड़क पर कूड़ा फेंकते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध पेनाल्टी के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही ऐसे दुकानदारों द्वारा फेंका गया कूड़ा उनकी दुकान के सामने ही रखवाया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.