मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news under the one tree in the name of mother campaign mla sushil singh planted trees gave the message of environmental protection

Chandauli News:'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत विधायक सुशील सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.

"विधायक सुशील सिंह ने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।"

chandauli

5:28 PM, Jul 5, 2026

Share:

Chandauli News:'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत विधायक सुशील सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.
logo

सैयद राजा विधायक सुशील सिंह को फलदार पौधा भेंट करते वनकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत रविवार को सैयदराजा क्षेत्र स्थित उच्च आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, नौबतपुर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है।

Img

विधायक ने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना करते हुए विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं, शिक्षकों और सम्मानित अतिथियों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। 

विज्ञापन

Img

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी वरुण सिंह, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी रवि कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अजीत जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्या प्रतिमा जायसवाल, प्रेमा मौर्या, नामवर सिंह, मोहन राम, सुमन देवी, आरती देवी, सविता देवी, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.